ऑनलाइन पैसे कमाने के 12 विकल्प

दोस्तों आज हम इस पोस्ट के जरिये आपसे कुछ ऐसे तरीके बातएंगे जिससे की आप अपनी रेगुलर जॉब को भी करते हुए एक साइड बिज़नेस या साइड इनकम की तरह कर सके है।  दुनिया के महान इन्वेस्टर वारेन बफे की माने तो आपको कभी भी किसी एक इनकम पर डिपेंड नहीं रहना चाहिए। आज हम कई बार इस दुविधा में रह जाते है की ऐसा कौनसा काम करे जो करने में आसान हो और जिसे घर बैठे भी कर सके। 

दोस्तों, आपने ऑनलाइन पैसे कमाने  के बारे में काफी कुछ सुना होगा- पढ़ा होगा।  ऐसे कई सारे तरीके है जिससे की हम बहुत ही कम समय बिताते हुए अपने खाली समय में ऑनलाइन काम करके पैसे बना सकते है। आज हम कुछ ऐसे तरीको के बारे में चर्चा करेंगे जिन्हे आपने पहले कई बार सुना होगा बल्कि पढ़ा भी होगा। लेकिन यहाँ हम कोशिश करेंगे की उन सभी तरीको की सही तरीको से छानबीन हो और कोई भी काम शुरू करने से पहले हमें उसकी सच्चाई पता लगे. 

1. यू ट्यूब वि - लॉगिंग 


यूट्यूब के बारे में कौन नहीं जनता।  हमें कोई भी जानकारी चाहिए हो तो वो जानकारी यूट्यूब के जरिये हम आसानी के साथ हासील कर सकते है। यूट्यूब एक वीडियो शेयरिंग वेबसाइट है जिसके जरिये आप अपने वीडियोस अपलोड कर शेयर कर सकते है।  पर क्या आपको ये भी पता है की आपके वीडियो के जरिये आप एक्स्ट्रा पैसे भी कमा सकते है है।  अगर आप अपने क्षेत्र में माहिर है और ज्ञान बाटना चाहते है तो वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड कीजिये और पैसे कामना शुरू कीजिये।  
परन्तु यूट्यूब से पैसे कमाना जितना आसान लगता है उतना भी आसान नहीं है।  इसके लिए कड़ी मेहनत और अपने क्षेत्र की सही जानकारी होना बहुत जरुरी है क्यूकी यूट्यूब पर केवल वीडियो बनाकर डाल देने से आपको तुरंत पैसे मिलने लगेंगे ऐसा बिलकुल नहीं है।  सबसे पहले आपको जानना होगा की ये कैसे काम करता है।  
सबसे पहले तो आपको ये ध्यान देना होगा की जो भी वीडियो आप बना रहे हो वो देखने लायक हो और जिसे देखने वाला ज्यादा से ज्यादा देर देखता रहे।  इसलिए वीडियो में आप जो भी दिखा रहे है वो प्रेक्षक के समस्या का हल होना चाहिए।  जैसे की अगर आप एक टीचर है और अपने विषय में माहिर है तो ये ध्यान रखे की जो भी विषय आप अपने वीडियो के जरिये सिखाएंगे वो सिखने वाले के ध्यान में सही तरह से बैठ जाए। इससे नाही आपका सब्सक्राइबर बेस बढ़ेगा बल्कि आपको जल्द से जल्द ज्यादा इनकम प्राप्त होगा। ध्यान रखिये की आप जल्द से जल्द अपना सब्सक्राइबर बेस बढ़ाइए क्युकी यही सब्सक्राइबर आपको दिलाएंगे ज्यादा से ज्यादा विज्ञापन। 
जैसा की मैंने कहा सब्सक्राइबर आपको विज्ञापन देंगे और यही विज्ञापन आपको पैसे देंगे।  तो आईये जानते है की सब्सक्राइबर्स आपको विज्ञापन कैसे देंगे।  दरअसल सब्सक्राइबर्स आपको सीधे तौर पर विज्ञापन नहीं देते है।  यूट्यूब तय करता है की किसे कितने विज्ञापन देना है।  ये विज्ञापन आपके वीडियो के शुरुवात में या फिर वीडियो के बिच में प्रेक्षक को दिखाई देते है जिसके आपको पैसे मिलते है।  यूट्यूब ज्यादा से ज्यादा विज्ञापन उन्ही एकाउंट्स को देता है जिनके ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो।  इस तरह सब्सक्राइबर्स आपको पैसे कमाने में इंडिरेक्टली मद्त करते है।  इसलिए आपके वीडियो चैनल पर ज्यादा से ज्यादा प्रेक्षक लाने की कोशिश करे। 
एक बार आपने सफलता पूर्वक अपना सब्सक्राइबर बेस बना लिया तो उसके बाद अपने यु ट्यूब अकाउंट के जरिये गूगल ऐडसेंस पर मॉनिटायसेशन के लिए आवेदन कर दे।  गूगल एडसेंस आपके यू ट्यूब चॅनेल पर विज्ञापन लाने में मदद करता है।  गूगल एडसेंस पर आपका अप्लीकेशन अप्रूवल हो जाने के बाद आप पैसे कामना सही मायने में शुरू कर सकते है.

तो चलिए जानते है यूट्यूब व्लॉगिंग स्टेप बाय स्टेप 

१. सबसे पहले आप अपना वीडियो तैयार करिये जो आप यु ट्यूब पर डालना चाहते है। 
२. यू ट्यूब पर अपने गूगल अकाउंट से लोग इन कीजिये और अपना यू ट्यूब चैनल तैयार कीजिये। 
३. अपने वीडियोस चैनल पर उलोड कीजिये और ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राइबर्स जमा करे। 
४. यहाँ पर मै यह सलाह दूंगा की आप अपने चैनल पर कम से कम २५ - ३० वीडियोस अपलोड करने के बाद और लगभग १०-२० हजार सब्सक्राइबर्स मिलने पर ही गूगल एडसेंस के लिए अप्लाई करे. वरना आपका अप्लीकेशन रिजेक्ट होने का खतरा हो सकता है।  

यू ट्यूब से पैसे कमाने की विस्तृत जानकारी के लिए इस किताब को जरूर पढ़े 

2. ब्लॉग लिखना 


क्या आपको पता है की आप फ्री में अपनी वेबसाइट बना कर और उसपर लेखन करते हुए विज्ञापन के जरिये पैसे कमा सकते है? जी हा , ये यु ट्यूब की तरह ही है जिसमे आप जो जानकारी साझा करते है, उसके साथ विज्ञापन दिखाकर पैसे कमा सकते है।  बस यहाँ पर आपको कोई वीडियो नहीं दिखाना पड़ता है।  यहाँ पर आप www.blogger.com के जरिये अपनी वेबसाइट बना सकते है जिसे ब्लॉग कहते है।  यहाँ आप अपने विषय की जानकारी शेयर करते है और जैसे जैसे आपका रीडर बेस बढ़ता है वैसे आपकी कमाई बढ़ती जाती है।  तो आईये देखते है की किस तरह आप ब्लॉगर के जरिये अच्छी खासी कमाई कर सकते है। 
सबसे पहले तो आपको ये तय करना है की आप कौनसे विषय को लेकर ब्लॉग्गिंग करना चाहते है।  आपका विषय तय हो जाने के बाद अपने गूगल अकाउंट से www.blogger.com पर साइन इन करे।  सफलतापूर्वक सिन इन के बाद आप ब्लॉग्गिंग शुरू कर सकते है।  कोई भी ब्लॉग शुरू करने से पहले एक दो दूसरे ब्लॉग पर जरूर अभ्यास करे ताकि आपको पता चले की ब्लॉग्गिंग कैसे की जाती है।  कम से कम २५-३० आर्टिकल जरूर पोस्ट करे ताकि जब आप गूगल एडसेंस के लिए अप्लाई करेंगे तो आपकी अर्जी अस्वीकार न हो। यहाँ पर भी अच्छा खासा रीडर बेस बनाने के बाद आप अपने ब्लॉगर अकाउंट से अपना ब्लॉग मॉनिटाइज यानि विज्ञापन के लिए ब्लॉग पर जगह उपलब्ध करने और उसके जरिये पैसे कमाने के लिए तैयार कर सकते है।  
याद रखिये की यु ट्यू की तरह यहाँ पर भी ब्लॉग मॉनिटाइज करने से पहले अपना अच्छा रीडर  बेस बना लीजिये। जितना ज्यादा अच्छा रीडर बेस , उतना अच्छा आपका रेवेन्यू होगा। 

ब्लॉगिंग की विस्तार में जानकारी के लिए ये लेख जरूर पढ़े 

3. एफिलिएट मार्केटिंग  


एफिलिएट मार्केटिंग के बारे में आज हम में से कइयों को सही जानकारी नहीं होती।  कई लोगो को ये लगता है इसके लिए हमें अपनी खुद की वेबसाइट होना अनिवार्य है।  हालाँकि ये बात सही है की अपनी वेबसाइट या फिर यू ट्यूब चैनल होना बोहोत ही जरुरी ही।  परन्तु कुछ ऐसे भी तरीके है जिसे आजमाकर आप एफिलिएट मार्केटिंग शुरू कर सकते है।  तो आईये जानते है की ये एफिलिएट मार्केटिंग क्या है और ये कैसे काम करता है।  
एफिलिएट मार्केटिंग का सीधा और सरल अर्थ ये है की आप किसी और की वस्तु बेचने में उसकी मदद करते है और उसके बदले आपको उसका कमिशन मिलता है। ये एक सेल्समेन के जॉब जैसा ही है।  इसमें मिलने वाली इनकम आपकी मेहनत और बुद्धि पर निर्भर है। समझो आप ऑनलाइन कोई वस्तु देख रहे है।  और आप उस वास्तु को खरीदने की सिफारिश अपने दोस्त को करते है , और इसके बदले बेचनेवाला आपको कमीशन देता है।  इसके लिए आपके पास वेबसाइट या फिर य ट्यूब चेंनेल होना जरुरी है।  आप अपने वेबसाइट और यु ट्यूब चैनल के जरिये एफिलिएट लिंक्स शेयर कर सकते है।  जब कोई इन लिंक्स पर क्लिक करता है और लिंक से जुडी वेबसाइट पर जाकर खरीददारी करता है तो उसके बदले आपको वो वेबसाइट कुछ पैसे देती है।  जैसे की मैंने पहले कहा , एफिलिएट मार्केटिंग से पैसे कमाने के लिए आपके पास वेबसाइट होना अनिवार्य है ऐसा बिलकुल नहीं है।  आप अपने सोशल मीडिया पेज, जैसे की फेसबुक , ट्वीटर जैसे माध्यमों से एफिलिएट लिंक्स शेयर कर सकते है।  आप चैटिंग ऍप, जैसे व्हाट्सअप और टेलीग्राम पर भी अपने दोस्तों को एफिलिएट लिंक्स शेयर कर पैसे कमा सकते है।  
इसके लिए आपको सबसे पहले ऐसी वेब साइट्स ढूंढनी होगी जो एफिलिएट प्रोग्राम ऑफर करती हो।  उन वेब साइट्स पर आपको अपना अलग से एफिलिएट अकाउंट खोलना पड़ता है। वेबसाइट पर जरुरी जानकारी भरने के बाद आप एफिलिएट लिंक्स शेयर करके कमिशन कमाने के लिए तैयार हो जाते है। एफिलिएट मार्केटिंग के लिए www.amazon.in और www.flipkart.in जैसी इ-कॉमर्स वेब साइट्स बोहोत लोकप्रिय है। यहाँ आप अलग अलग श्रेणी अनुसार कम ज्यादा कमिशन कमा सकते है। अलग अलग क्षेत्र के अनुसार आपको अलग अलग वेबसाइट मिल जाएँगी।  आप एक साथ कई वेब साइट्स पर काम करके एफिलिएट मार्केटिंग के जरिये पैसे कमा सकते है।  
एफिलिएट मार्केटिंग के लिए कुछ बेहतरीन वेब साइट्स 
१. amazon associates 
२. Flipkart  Affiliate 
३. Bigrock Affiliate 
४. V- Commissions
५. Make my trip affiliate
६. GoDaddy Affiliate
७. HostGator Affiliate
८. Sportskeeda Affiliate Program 

४. ऑनलाइन मार्केटप्लेस सेलिंग 


मार्केटप्लेस का सरल अर्थ है बाजार, जहा हम रोज खरीददारी करते है।  ऑनलाइन मार्केटप्लेस हमारे रोज के बाजार से अलग है।  जहा हमें सामान खरीदने घर के बहार जाना पड़ता है वही ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर हमें कही जाने की जरुरत नहीं पड़ती। बल्कि सामान खुद ही घर पर आ जाता है। भारत में पिछले १०-१५ सालो से ऑनलाइन मार्केटप्लेस से खरीददारी करना काफी बढ़ गया है। अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन मार्केटप्लेस वेब साइट्स ने तो लोगो का जीना औसर भी आसान बना दिया है।  
अगर आप भी इन मार्केटप्लेस से पैसे कामना चाहते है तो जो वस्तुए आप बेचना चाहते है उन्हें यहाँ सूचित कर दे।  ये रोज के लेन देन जैसा ही है जिसमे मार्केटप्लेस वेबसाइट आपको चीजे बेचने में मदद करता है और अपना कमीशन लेकर बाकि पैसे आपको दे देता है। किसी भी ऑनलाइन मार्केटप्लेस वेबसाइट पर माल बेचने के लिए सबसे पहले तो आपको वास्तु एवं सेवा कर यानि जी.एस.टी रेजिस्ट्रेशन करना पड़ता है जो की १००० - २००० रुपये में कोई भी चार्टर्ड अकाउंटेंट बनाकर दे देता है।  उसके बाद इन वेब साइट्स के सेलर पोर्टल पर जाकर आपको पंजीकरण करना पड़ता है। जरुरी डाक्यूमेंट्स , जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, जी.एस.टी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के बाद आप अपने उत्पादों को बेचना शुरू कर सकते है.
यहाँ पर आपको ये ध्यान रखना है की आप जो भी उत्पाद बेचना चाहते हो उसकी बाजार में अच्छी खासी मांग हो और जो बोहोत आसानी से उपलब्ध हो जिससे की उसके सप्लाई में कोई कमी न आये।  इसलिए आप जो भी प्रोडक्ट बेचना चाहते है उसके बारे में सही से रिसर्च जरूर करे। 
ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर सामान बेचना जितना आसान  लगता है दरअसल उतना है नहीं।  यहाँ पर आपको ज्यादा सब्र और नुकसान उठाने की तैयारी रखनी पड़ती है। एकबार अगर आपका उत्पाद जम बिठा ले उसके बाद ही आपको सही मुनाफा होना शुरू होगा।  अगर मेरी माने तो कम से कम २ साल तक आप सब्र बनाकर रखे और आगे आनेवाले मीठे परिणाम का आनंद ले। 
ये कभी भी ख़तम न होने वाला विषय है।  इसमें आपको हमेशा रिसर्च करना पड़ता है।  ये विषय इतना बड़ा है की एक छोटे लेख में इसे पूरा करना असंभव है।  इसलिए आप अगर चाहते है तो निचे दिए गयी कुछ किताबो का विचार कर सकते है 


५. सोशल मीडिया पर रिसेलिंग 




सोशल मीडिया अब हमारे लिए आम बात हो गयी है। हम अपना काफी समय सोशल मिडिया पर बिताते है। लेकिन आपका यही खाली समय सही तरीके से इस्तेमाल करके आप इसी सोशल मीडिया से अपनी साइड इनकम कमा सकते है।  आज फेसबुक और ट्विटर जैसी लोकप्रिय वेबसाइटस उन लोगो के लिए काफी कारगर साबित हो रही है जो अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसी मार्केटप्लेस वेब साइट्स पर कोई सामान बेच नहीं सकते या फिर जिनके पास  निवेश करने हेतु आवश्यक पैसे नहीं होते। जी हाँ , आप सोशल मीडिया पर बिना कोई ज्यादा पैसे खर्च कर अपना साइड बिज़नेस शुरू कर सकते है। तो चलिए जानते है ये कैसे काम करता है.
फेसबुक पर रिसेलिंग करना तो सबसे आसान है। फेसबुक मार्केटप्लेस पर आप अपने प्रोडक्ट्स की कीमत और सही जानकारी देकर ऑर्डर्स ले सकते है।  अगर आपके पास प्रोडक्ट में निवेश करने के लिए पैसे नहीं है तो आप फिर भी ड्रॉप - शिपिंग सुविधा देने वाली वेब साइट्स के जरिये रिसेलिंग शुरू कर सकते है। ड्रॉप - शिपिंग ऐसी सुविधा है जिससे आपको किसी प्रोडक्ट में निवेश नहीं करना पड़ता है।  आप बस आर्डर लीजिये और ड्रॉप - शिपिंग करने वाली कंपनी आपका आर्डर ग्राहकको आपके नाम से पोहचा देगा और आपको आपका मार्जिन दे देगा।  आज meesho और shop101  जैसी वेब साइट्स ड्रॉप शिपिंग की सुविधा प्रदान करती है। आपको बस इन वेबसाइट पर जा कर अपना पंजीकरण पूरा करना है और वेबसाइट पे दिखाए गए प्रोडक्ट्स को आपके सोशल मीडिया मार्केटप्लेस प्रोफइल पर लिस्ट करना है।  
ड्रॉप शिपिंग  वेब साइट्स के जरिये फेसबुक मार्केटप्लेस पर सेल  करने की जानकारी के लिए ये लेख जरूर पढ़े 

६. व्हाट्सप के जरिये रिसेलिंग।



जी हाँ, अपने सही पढ़ा। आप अपने पसंदीदा चैटिंग ऍप के जरिए रिसेलिंग शुरू कर पैसे कमा सकते है।  और इसके लिए  भी आपको कम से कम या फिर कोई भी निवेश नहीं करना पड़ेगा।आपको बस ऊपर निर्देशित ड्रॉप शिपिंग वेब साइट्स जैसे meesho या फिर shop101 के जरिये प्रोडक्ट्स चुनकर व्हाट्सअप स्टेटस पर शेयर करना है। जिससे की आपका स्टेटस देखने वाले लोग आपसे प्रोडक्ट के बारे में पूछताछ कर सके। आप व्हाट्सअप ग्रुप फीचर के जरिये ग्रुप बनाकर भी चीजे बेच सकते है।  हलाकि की इसके लिए आप जिस व्यक्ति को ग्रुप में जोड़ रहे है उसकी अनुमति होना जरुरी है। और आप इतना ध्यान रखे की जो प्रोडक्ट आप बेच रहे है उसके बारे में पूरी जानकारी रखे और ग्राहक को उसकी कीमत बताने से पहले अपना मुनाफा जोड़ ले ताकि आपको कोई नुकसान न उठान पड़े. 
यहाँ पर व्हाट्सअप बिज़नेस ऍप के जरिये भी आप आसानी से चीजे बेच सकते है। बल्कि व्हाट्सअप बिज़नेस तो खास रिसेलिंग के लिए ही बनाया गया है। इसके कैटलॉग फीचर के जरिये आप जो चीजे बेच रहे है उन्हें एक ही जगह पर एकसाथ दिखाना आसान हो जाता है। ये एक दुकान की तरह है जहा चीजे शेल्फ पर सजा के रखी होती है. किसी भी वास्तु को अगर ग्राहक खरीदना चाहता है तो उस वास्तु के विवरण के निचे वाले बटन को दबाते ही ग्राहक आप से सीधे बात करने लगता है. अब तो व्हाट्सअप पेमेंट सुविधा के आ जाने से तो व्हाट्सअप बिज़नेस पर काम करना और भी आसान हो गया है।
तो अभी अपना फ़ोन उठाईये और रिसेलिंग शुरू कीजिये। 

७. टेलीग्राम ऍप के जरिये कमाए



आप में से कई लोगो को इसका पता भी नहीं होगा की टेलीग्राम ऍप सिर्फ चैटिंग के लिए इस्तेमाल नहीं होता बल्कि आप टेलीग्राम ऍप के माध्यम से एक चैनल भी बना सकते है।  इस लेख के पहले मुद्दे में हमने यु ट्यूब के बारे में जाना की कैसे हम यु ट्यूब पर एक चैनल बना सकते है जो की कोई भी देख सकता है। टेलीग्राम पर भी आप अपना चैनल बना कर काफी सारी चीजे साझा कर सकते है। यहाँ पर आप कई साडी वीडियो फाइल्स, वर्ड फाइल्स, गाने यहाँ तक की सॉफ्टवर्स भी अपलोड कर शेयर कर सकते है। ये सारी चीजे आपका सब्सक्राइबर आपके चैनल से जुड़ जाने के बाद डाउनलोड कर सकता है। यहाँ पर भी आपको अपना सब्सक्राइबर बेस बढ़ाना होता है जिससे की आप कई तरीको से पैसे कमा सकते है। आईये जानते है वो क्या तरीके है जिसके जरिये हम टेलीग्राम ऍप पर साइड इनकम ले सकते है.

१. विज्ञापन - काफी सारे बिज़नेस आज टेलीग्राम पर विज्ञापन सरने में उत्साहित है।  अगर आपका सब्सक्राइबर बेस बोहोत अच्छा है कई सारि कम्पनिया आपको अपने चैनल पर विज्ञापन हेतु ऑफर दे सकती है। 

२. रिसेलिंग- व्हाट्सअप बिज़नेस के तरह यहाँ पर भी आप अपने प्रोडक्ट्स यहाँ बेच सकते है।  टेलीग्राम ऍप पर भी ग्रुप बनाने की सुविधा उपलब्ध है जिससे की आप कई अनजान व्यक्तिओ को भी जोड़ सकते है और अपने प्रोडक्ट उन्हें बेच सकते है। 

३. टेलीग्राम चैनल मैनेजर। - अगर आप टेलीग्राम के अच्छे जानकर बन चुके है तो किसी कंपनी के लिए उनके टेलेग्राम चैनल को मैनेज कर सकते है और उसके बदले सर्विस फीस चार्ज कर सकते है। 

टेलीग्राम पर पैसे कमाने के लिए आपको बस अपने दिमाग को सही तरीके से इस्तेमाल करना जरुरी है।  यहासे आप काफी तरीको से पैसे कमा सकते है। 

८. इ-बुक लिखना 


इ-बुक लिखना मतलब आपकी लिखी हुई किताब को ऑनलाइन प्रकाशित करना। आज के डिजिटल युग में किताब को सिर्फ छपाई कर प्रकाशित करना मतलब किताब को ना लिखने के बराबर ही है। अगर आप लिखने में अच्छे है और अपनी खुद की लिखी किताब को प्रकाशित करना चाहते है तो अपनी लिखी किताब को इ-बुक के तौर पर प्रकाशित कर सकते है और वो भी बिना कोई निवेश किये । अमेज़ॉन किंडल जैसी ऑनलाइन पब्लिशिंग सुविधा के जरिये आप अपनी किताब  प्रकाशित कर लाखो लोगो तक पंहुचा सकते है। तो आईये जानते है ये कैसे काम करता है। 
किताब प्रकाशित करने की प्रक्रिया तो बहुत ही सीधी है। बस आपको मेहनत से आपकी किताब लिखनी है और उसे ऑनलाइन प्रकाशित कर देना है। इसके लिए आपको किंडल डायरेक्ट पब्लिशिंग वेबसाइट पर जा कर अपने अमेज़न आकउंट से पंजीकरण करना होता है। और फिर जरुरी जानकारी भरने के बाद आप अपनी किताब प्रकाशित करने के लिए तैयार है।
होम स्क्रीन से आप क्रिएट किंडल इ-बुक ऑप्शन चुन लीजिये। आगे आने वाली स्क्रीन पर अपनी किताब की सारि जानकारी भरने के बाद सही श्रेणी को चुन लीजिये। किताब के लिए आकर्षक कवर अपलोड करने के बाद आप किताब की हस्तलिपि फाइल अपलोड कर दीजिये। अपना बैंक खाता विवरण पहले ही पूरा कर दीजिये। किताब की सही कीमत लगाने के बाद आप किताब प्रकाशित करने के लिए तैयार है। तो इन्तेज़र किस बात का।  अपने लिखने की कला को यु जाया न होने दे। आज ही अपनी किताब प्रकाशित करे। 

९. ऑनलाइन फ्रीलांसिंग 



फ्रीलांसिंग एक ऐसा काम है जिसे आप अपनी कुशलता के दम पर घर बैठे सिर्फ आपके कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन के साथ कर सकते है। आज ऐसी बहुत सारि वेब साइट्स है जो आपको आपके कौशल के अनुसार काम प्रदान करती है। इन वेब साइट्स के जरिये आप काफी सारे काम जैसे की डेटा एंट्री, डिजाइनिंग , राइटिंग या फिर आपके क्षेत्र के अनुसार काफी सारे जॉब्स उपलब्ध है। फ्रीलांसिंग काम की खासियत ये है की आप अपने हिसाब से काम का समय तै कर सकते है. और यहाँ आपको सिर्फ अपने देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी क्लाइंट्स मिल सकते है। 
ऑनलाइन वेब साइट्स जैसे freelancer.com , Upwork और fiverr आपको काफी सारे जॉब्स करने का मौका देती  है। आपको बस इनपर पंजीकरण करना है और काम करना शुरू करना है। 

१०. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 

इन्फ्लुएंसर वो होता है जिसकी वजह से आप कोई वास्तु खरदने या फिर कोई सेवा लेने के लिए तैयार हो जाते है। चलिए इसे एक उदहारण के तौर समझने की की कोशिश करते है। मान लेते है की आप किसी फिल्मस्टार के बहुत बड़े चाहने वाले है और उसकी एक भी फिल्म देखे बिना नहीं रहते। उस फिल्म स्टार के सोशल मीडिया अकाउंट तक आप हमेशा टटोलते रहते है। एकदिन यही स्टार अपने सोशल मीडिया पेज पर किसी जूते के बारे में पोस्ट शेयर करता है और आप उस जूते को खरीदना चाहते है सिर्फ इसलिए की आपके चहिते स्टार ने कहा है। इस मामले में इन्फ्लुएंसर है आपका पसंदीदा फिल्मस्टार और उसके कहने पर इन्फ्लुएंस हुए है आप जिसने जूता ख़रीदा है। इन्फ्लुएंस शब्द का अर्थ है प्रभाव डालना। परन्तु यहाँ आपको कोई फिल्म स्टार होने की कोई जरुरत नहीं है।  बस आपको चाहिए एक सोशल मीडिया पेज और बोहोत सरे फॉलोवर्स। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया वेब साइट्स पर आप किसी अच्छे विषय पर अपना पेज बना सकते है। जब आपके पेज पर अच्छे खासे लाइक्स और फॉलोवर्स आ जाए तो आप अपने पेज की थोड़ी मार्केटिंग कर सकते है जिससे की ऐसी कम्पनिया आपको संपर्क करे जो आपके पेज पर उनका विज्ञापन दिखने के लिए पैसे देने को तैयार हो। आज इंस्टाग्राम जैसी फोटो शेयरिंग और टिकटोक जैसी विडिओ शेयरिंग ऍप आपको विज्ञापन से पैसे कमाने का सुनहरा मौका देती है। 
अंत में मेरी सलाह यही है की इस विषय में जितनी ज्यादा जानकारी जुटा सकते है उतनी जुटा ले और आज ही इस काम को शुरवात करे।  

११. डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर

 डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर वो होता है जो किसी कंपनी की मार्केटिंग सिर्फ और सिर्फ डिजिटल यानी ऑनलाइन माध्यम से करता है। आज हमे ऑफलाइन मार्केटिंग के कई माध्यमिक जानकारी है,जैसे कि बिलबोर्ड , कैटलॉग, पैंफलेट और बहुत सारे तरीके जो काफी पुराने और पारंपरिक है। आज के डिजिटल युग में ये सारे मार्केटिंग के तरीके समय के साथ पुराने हो गए है। डिजिटल मार्केटिंग वो माध्यम है जिसके जरिए आप आप अपनी कंपनी का विज्ञापन ऑनलाइन सही कस्टमर और सही जगह कर सकते है। ये एक फ्रीलांस जॉब की तरह है जिसमें आप कई कंपनियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर उनके लिए उनके व्ययसाय की ऑनलाइन मार्केटिंग कर सकते है।
गूगल एडवर्ड के माध्यम से आप व्यवसाय की वेब साइट की पहुंच बढ़ा सकते है। इस विषय में आपको काफी सारी रिसर्च करनी पड़ती है। आप किसी कंपनी का फेसबुक या फिर इंस्टाग्राम पेज उनके लिए अपडेट करते रह सकते है।और इसके लिए जरूरी फीस ले सकते है। 
इसके अलावा आप कई सारी ट्रेंडिंग वेब साइट्स पर उन कंपनियों की मार्केटिंग कर सकते है जैसे की आपकी कंपनी का कोई बैनर किसी ऐसी वेब साइट  पर दिखाना जो बहुत ज्यादा पॉपुलर है। ऐसे कई सारे तरीके अपनाकर आप किसी भी कंपनी के लिए उनके डिजिटल मार्केटिंग में सहायता कर सकते है और उसके बदले काफी अच्छी कमाई कर सकते है।

१२. खुद की इ-कॉमर्स वेबसाइट 

ईकॉमर्स इंडस्ट्री आज भारतीय अर्थव्यवस्था में एक अहम् स्थान बनाये हुए है। इससे न सिर्फ उत्पादन कर्ताओ को फायदा हो रहा है बल्कि खेती उत्पादों के लिए भी संजीवनी बना हुआ है। ईकॉमर्स की इस अनंत और असीमित दुनिया में अगर आप ने कदम नहीं रखा तो इसमें सिर्फ आपका नुसकान ही है। अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसी इ-कॉमर्स कंपनियों ने ये साबित कर दिया है की ऑनलाइन इ-कॉमर्स बिज़नेस ही हम सब का भविष्य है।  
इस बिज़नेस को  शुरुवात शुरुवात करने में काफी साडी अहम् चीजों पैर ध्यान देना पड़ता है। है इसके आपको काफी निवेश की जरुरत भी है। जी हां अगर आपको को कहता है की जीरो निवेश में आप इ-कॉमर्स बिज़नेस कर सकते है तो वो झूठ बोल रहा है। सबसे पहले तो आपको अपनी वेब साइट होना जरुरी है जिसपर अपने प्रोडक्ट्स दिखा सखे और बेच सके। आप जो भी प्रोडक्ट्स बेचना चाहते है उनपर काफी दिनों तक रिसर्च करना जरुरी है। प्रोडक्ट की सोर्सिंग से लेकर उसकी पैकेजिंग और प्राइसिंग पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। सिन सबसे पहले आपको एक अच्छा इ-कॉमर्स बिज़नेस प्लान लिखना पड़ता है। उसके बाद सबसे जरुरी अपने प्रतियोगी के बारे में भी आपको एहम बाते जाननी होती है। अंत में जब अपनी खुद्द की ऑनलाइन दुकान शुरू करने में तैयार है तब उसकी ब्रांडनिंग पर भी विशेष ध्यान देना पड़ता है। आपका इ-कॉमर्स स्टोर लांच करने के बाद उसकी सही तरह से सर्च इंजन ऑप्टिमिसेशन करना जरुरी है जिससे की आपकी विजिबिलिटी यानि दृश्यता बढे और ज्यादा से ज्यादा कस्टमर आपके स्टोर से जुड़ जाये। इ-कॉमर्स बिज़नेस में भी बाकि सरे बिज़नेस जैसे जरुरी होता है की ज्यादा से ज्यादा कस्टमर जुड़ना और उनको बार बार आपके स्टोर पर आना जरुरी है। 
दोस्तों ये बात तो सच है की इ-कॉमर्स इंडस्ट्री में बोहोत ज्यादा कम्पटीशन है लेकिन सही स्ट्रेटेजी इस्तेमाल कर आप किसी भी कम्पटीशन को मात दे सकते है।  तो चलिए शुरू करते है आपका अपना इ-कॉमर्स बिज़नेस। 

दोस्तों अंत में मै सिर्फ यही कहना चाहूंगा की आप कोई भी ऑनलाइन काम करे लेकिन उसके लिए जरुरी रिसर्च करे। किसी भी काम को मेहनत लगन और धीरज जरुरी है। आपको मेरी तरफ से बहुत बहुत शुभकामनाये। 
 




 

No comments:

Powered by Blogger.