यू ट्यूब चैनल कैसे शुरू करे- चैनल सेटअप गाइड
यू ट्यूब , एक ऐसी वेबसाइट या कहे एक ऐसी दुनिया है जहा आज बच्चो से लेकर बूढ़े तक अपना समय बिताते है। चाहे वो पढ़ाई के लेक्चर्स हो या फिर किस प्रकार का मनोरंजन। आज हम कह सकते है की यू ट्यूब ने काफी हद तक टेलीविज़न की जगह ले ली है और साथ साथ हमारे जीवन में भी इसने अपनी अलग जगह बना ली है । आज दुनियाभर में यू ट्यूब के ८०० मिलियन के भी ऊपर उपभोक्ता मौजूद है। सिर्फ भारत में ही इसके ३४० मिलियन के ऊपर उपभोक्ता है। इस आकड़े से आप खुद अंदाजा लगा सकते है की यू ट्यूब कितनी बड़ी इंडस्ट्री बन चूका है।
गए वो दिन जब आप किसी समस्या का हल निकालने के लिए सिर्फ गूगल पर अवलम्बित रहते थे। आज यू ट्यूब ने भी गूगल की तरह हमारे सभी समस्याओ का हल ढूंढ़ने में मदद की है। यू ट्यूब गूगल की ही एक कंपनी है जिसे सन २००६ में गूगल ने ख़रीदा था। इस समय यू ट्यूब न सिर्फ दर्शको को उनकी जिंदगी आसान बनाने में मदद कर रही है बल्कि इसने कई लोगो को रोजगार का मौका भी दिया है। आज ऐसे लाखों content creators यू ट्यूब पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है और लाखो की कमाई कर रहे है। तो आईये जानते है यू ट्यूब चॅनेल कैसे शुरू करे।
इससे पहले की हम ये ट्यूटोरियल शुरू करे, मै चाहता हु की आप अपने आप से ये तीन सवाल जरूर पूछे।
१. मै यू ट्यूब चैनल क्यों शुरू करना चाहता हु ?
२.मै जिस विषय में यू ट्यूब चैनल बना रहा हु क्या मुझे उस विषय की पूरी और गहरी जानकारी है ?
३. अगर मै असफल हो रहा हु तो क्या सफल होने तक इंतज़ार कर सकू मुझमे इतना धीरज है ?
अगर इन तीनो सवालों के जवाब सकारात्मक है तो ही आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। और निचे दिए गए स्टेप्स का इस्तेमाल अपने चैनल की शुरवात करने में करे।
यू ट्यूब पर अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले तो आपको लॉगिन आयडी और पासवर्ड की जरूरत है। अगर आपके पास अपने गूगल अकाउंट है तो आप उसी अकाउंट का लॉगिन आयडी और पासवर्ड इस्तेमाल करके यू ट्यूब पर अपना अकाउंट शुरू कर सकते है। जैसा कीआप निचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है। आप बहुत ही आसानी से अपना अकाउंट यू ट्यूब पर शुरू कर सकते है।
स्क्रीन पर दिख रहे साइन-इन बटन को क्लिक करके लॉगिन पेज ओपन करे। यहाँ आपको अपने गूगल अकाउंट की जानकारी देकर साइन इन हो जाते है।
साइन इन् करने के बाद आपके सामने यू ट्यूब का होम पेज यानि मुख्य पृष्ठ दिखाई देगा। मुख्य पृष्ठ के ऊपरी हिस्से के दाई तरफ प्रोफाइल का आइकॉन दिखाई देता है। प्रोफाइल आइकॉन पे क्लिक करते ही आपका प्रोफाइल मेनू खुल जाता है। प्रोफाइल मेनू के सूचि में क्रिएट चैनल विकल्प चुनते ही एक नयी विंडो खुल जाती है जहा आपको पूछा जाता है की चॅनेल आपके नाम से बनाना है या फिर किसी अलग नाम से बनाना है।
यहाँ पर मै यही सुझाव दे दूंगा की आप दूसरा विकल्प यानि किसी अलग नाम से यू ट्यूब चैनल बनाने का विकल्प चुन लीजिये ताकि आप अपने चैनल की सही तरह से ब्रांडिंग कर सके। जैसे आप अगली तस्वीर देख सकते है जिसमे आपको अपने चैनल को सही नाम दे और क्रिएट बटन पर क्लिक कर अपना चैनल सेट क्रिएट कर ले।
अगली विंडो में आप अपने स्टोर का प्रोफाइल फोटो सेटअप कर सकते है। अपने चैनल के बारे में विवरण भी आप लिख सकते है। अगर आप कोई वेबसाइट चलते है तो उसका भी लिंक यहाँ जोड़ सकते है। उसके साथ ही अगर आपके चैनल के साथ आप कोई सोशल मीडिया पेज लिंक जोड़ना चाहते है तो यहाँ वो भी कर सकते है।

No comments: