दोस्तों पिछले लेख में हमने ये जाना की यू ट्यूब पर आप अपना चैनल कैसे सेटअप कर सकते है। आज हम इस लेख द्वारा अगला कदम जानेंगे जिसमे हम आपको यू ट्यूब चैनल लॉग इन करने पश्चात डैशबोर्ड दिखाई देता है उसकी जानकारी देंगे। इसी डैशबोर्ड के जरिये आप भविष्य में अपने चैनल को चला सकते है और बढ़ा सकते है। तो आईये जानते है डैशबोर्ड की कुछ बहुत ही जरुरी विशेषताएं।
सबसे पहले तो आपके यू ट्यूब अकाउंट में लॉग इन के बाद आपको जो स्क्रीन पर दिखाई देगा वो कुछ निचे दी गयी तस्वीर जैसी होगी।
अगर आप इस डैशबोर्ड पर गौर करे तो आपको काफी सारी चीजे दिखाई देंगी। अब हम इन सबको एक एक कर जानने किस कोशिश करते है।
Upload Video - सबसे पहले आपका ध्यान जाता है सबसे जरुरी विकल्प पर जो की डैशबोर्ड के बीचो बिच होता है, और वो है "Upload Video" सेक्शन। इस बटन का इस्तेमाल करके आप अपना वीडियो अपने चैनल पर अपलोड कर सकते है। वीडियो अपलोड हो जाने के बाद आपको यही पर वो दिखाई देगा और उसके साथ बाकि सारे वीडियो जो आपने अपलोड किये है वो सूचीबद्ध दिखाई देंगे।
Channel Name - अपलोड वीडियो सेक्शन ऊपर आपको दिखाई देता है आपका चैनल का नाम और प्रोफाइल फोटो। यहाँ आपने अगर कोई प्रोफाइल फोटो नहीं राखी है तो आपके चैनल के नाम का पहला अक्षर दिखाई पड़ता है। अगर आपको प्रोफाइल फोटो अपलोड करना है तो आपको Customization ऑप्शन में जा कर कर सकते है जिसकी चर्चा हम आगे करेंगे।
मेनू बार - चैनल नेम के ठीक निचे एक मेनू बार दिखाई देता है जिसमे क्रमशः होम ,वीडियो , प्लेलिस्ट, चैनल, डिस्कशन और अबाउट ये विकल्प दिखाई देते है।
होम विकल्प के जरिये हमेशा आप अपने चैनल के डिफ़ॉल्ट स्क्रीन पर आ जाते है जो की आपको लोग इन करने के बाद दिखाई देती है।
वीडियो विकल्प में आपको वो सभी वीडियोस की सूचि दिखाई देती है जिन्हे आपने अपने चैनल पर अपलोड किये है।
अगर आपने कुछ ऐसे वीडियोस बनाये है जिन्हे किसी खास सूचि में देखना जरुरी है। जैसे की कोई कंप्यूटर कोर्स जिसके आपने वीडियो बनाये है और उसको कई भागो में विभाजित किये है। यहाँ आप ऐसे कई वीडियोस की प्लेलिस्ट बनाकर दर्शको के सामने प्रस्तुत कर सकते है।
चैनल ऑप्शन से आप आपके उन सभी अलग अलग चैनल को देख सकते है जिन्हे आपने आपके मौजूदा चैनल से जोड़ रखा है। अगर अपने अपने इसी अकाउंट से या फिर किसी और अकाउंट से कोई अलग चैनल बनाया है तो उस चैनल को आप अपने मौजूदा यू ट्यूब चैनल से जोड़ सकते है। और उन सारे चैनल्स को एकसाथ देख सकते है।
अगर आपके वीडियो पर कोई दर्शक कमेंट करता है तो उन अलग अलग वीडियोस की सारी कमेंट्स को एकसाथ आप डिस्कशन विकल्प के जरिये देख सकते है और उन सारी कमेंट्स पर रिप्लाई दे सकते है।
अबाउट विकल्प के जरिये आप दर्शको को अपने चैनल चैनल की विस्तृत जानकारी दे सकते है। जैसे की आप के चैनल का उद्द्येश्य इसके जरिये बता सकते है। अबाउट विकल्प आपके चैनल की बढ़ोतरी के लिए काफी जरुरी भी होता है।
अब हम देखेंगे अगले दो फीचर्स जो की है "Customize Channel " और मैनेज वीडियोस। ये दोनों विकल्प आपको मेनू लिस्ट के ठीक बाजुमें दाई तरफ दिखाई देंगे।
सबसे पहले बात करते है "Customize Channel " विकल्प की। ये आपके चैनल के लिए एक जरुरी विकल्प है। इसे क्लिक करते ही आपको एक विंडो दिखेगी जो कुछ इस प्रकार होगी।
Layout ऑप्शन
से आप काफी सारे विकल्प Customization विंडो में जोड़ सकते है या फिर घटा सकते है।
Add Section
ऐड सेक्शन ऑप्शन के साथ आप कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स जोड़ सकते है. उनके बारे बारे में हम चर्चा करेंगे।
चैनल ट्रेलर के साथ आप अपने चैनल पर आने वाले सभी दर्शको के लिए प्रस्तावक वीडियो रख सकते है। जिससे की आप दर्शको को अपने चैनल के बारे में कम समय में काफी कुछ जानकारी दे सकते है। Add Section विकल्प के जरिये आप काफी सरे दूसरे विकल्प विंडो की स्क्रीन पर जोड़ सकते है।
पॉपुलर वीडियोस ऑप्शन के जरिये आप उन सभी वीडियो की सूचि बना सकते है जो की आपके चैनल पर बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। इससे आपके दर्शको को उन सारे वीडियोस के बारे में जानकारी मिलेगी जो काफी मशहूर है।
यहाँ पर शार्ट वीडियोस विकल्प भी मौजूद है जिससे की आप बहुत ही काम समय के वीडियोस चैनल पर अपलोड कर सकते है। लेकिन यह विकल्प सिर्फ और सिर्फ यू ट्यूब मोबाइल अप्लीकेशन उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है।
Live Now
अगर आप कोई लाइव वीडियो सेशन कर रहे है और एक से ज्यादा लाइव सेशंस आपके चैनल द्वारा आप प्रसारित कर रहे है तो उन सभी लाइव वीडियो सेशंस की सूचि आप इस विकल्प के जरिये देख सकते है।
Past Live Streams
यह वो विकल्प है जिसमे उन सभी लाइव वीडियोस की सूचि दिखाई देगी जिन्हे आप अतीत में पूरा कर चुके है।
Upcoming live streams
अगर आप भविष्य में कोई लाइव वीडियोस स्ट्रीम करना चाहते है तो उन सभी अनुसूचित वीडियोस की सूचि इस सेक्शन में आपको दिखाई देगी। इस सूचि में से अगर कोई वीडियो स्ट्रीम आप जोड़ना या फिर घटटाना चाहते है तो यहाँ से उसका प्रबंधन कर सकते है।
प्लेलिस्ट विकल्प के जरिये उन सारे सूचीबद्ध वीडियोस की जानकारी आप एक ही जागर पर देख सकते है जिन्हे आपने अलग अलग सूचियों में विभाजित कर रखा है। इस सेक्शन में आपको तीन और विकल्प मिलेंगे।
सिंगल प्लेलिस्ट विकल्प के जरिये आप उन सभी एकल सूचियों को देख सकते है जो आपने अपने चॅनेल पर बना रखी है।
क्रिएटेड प्लेलिस्ट वो विकल्प है जो दर्शको द्वारा बनायीं गयी सारी वीडियो सूचियों को दिखता है।
मल्टीपल प्लेलिस्ट विकल्प के जरिये आप आप अपने एक से ज्यादा वीडियोस की सूचियों की अलग सूचि बना सकते है। जैसे की अगर अपने कक्षा १० के इतिहास विषय के काफी वीडियोस बनाये है और कक्षा १० के अलग अलग विषयो के अलग अलग वीडियोस बनाये हैतो आप उन साड़ी सूचियों को इकठ्ठा कर एक नहीं सूचि बना सकते है। जैसे की कक्षा १० और फिर उसमे अलग अलग विषय अनुसार अलग अलग सुचिया।
Subscription
विकल्प के जरिये आपको उन सारि चैनल्स की सूचि दिखाई देगी जिन्हे आपने अपने चैनल द्वारा सब्सक्राइब किया है। जी हा , आप अपने चैनल द्वारा किसी और चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते है।
Featured Channels विकल्प के जरिये आप उन सभी चैनल्स की सूचि बना सकते है जिन्हे आप फॉलो करते है।
ब्रांडिंग
अब हम आते है अगले और बहुत ज्यादा जरुरी सेक्शन में जो आपकी चैनल की इमेज और विज्ञापन हेतु बेहद जरुरी है। ब्रांडिंग एक ऐसा ऑप्शन है जिसके जरिये आप अपने चैनल को सजा सकते है और बाहर से सूंदर बना सकते है। इसमें आपको ३ महत्वपूर्ण विकल्प दिखाई देंगे जो की है प्रोफाइल फोटो, बैनर इमेज और वीडियो वॉटरमार्क।
Profile picture - यहाँ से आप अपने चैनल का प्रोफाइल फोटो या फिर लोगो अपलोड कर सकते है। यहाँ आपको ये ध्यान रखना की जो भी फोटो आप अपलोड करे वो JPEG, GIF या फिर PNG फॉर्मेट में हो।
Banner image - इस विकल्प के जरिये आप अपने चैनल के लिए बैनर अपलोड कर सकते है जो की आपको अपने चैनल के होम पेज या फिर डैशबोर्ड पर ऊपरी हिस्से में दिखाई देता है। इसे भी JPEG, GIF या फिर PNG फॉर्मेट में होना जरुरी है।
Video watermark - वीडियो वॉटरमार्क एक ऐसा चिन्ह होता है जो वीडियो के ऊपर पारदर्शक तरीके से दिकहि देता है। पीछे वीडियो चालू होकर भी वॉटरमार्क अपनी जगह स्थिर होता है। वीडियो वॉटरमार्क आपको वीडियो के दाई तरफ निचे के कोने में दिखाई देता है।
Basic Info
बेसिक इन्फो सेक्शन में आप अपने चैनल के बारे में बुनयादी बाते लिख सकते है। जैसे की आपका चैनल किस विषय में है और इसके द्वारा आपका उद्द्येश्य क्या है।
बेसिक इन्फो के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में आप अपने चॅनेल के बारे में जरुरी बाते लिख सकते है। इसके ठीक निचे Translation for channel name and description विकल्प है जो की आपके दर्शको की सहूलियत के लिए है। अगर कोई दर्शक आपके चैनल डिस्क्रिप्शन और टाइटल को किसी और भाषा में बदलना चाहता है तो इस विकल्प का उपयोग करके दर्शक उसे बदल सकते है।
Channel URL
इस विकल्प के जरिये आपको अपने चैंनले का लिंक प्राप्त होगा। इस लिंक के जरिये आप किसी भी दर्शक को किसी और पेज से अपने चैनल पर ला सकते है। उदहारण के तौर पर अगर आपने अपने यू ट्यूब चैनल का लिंक अगर किसी फेसबुक पेज पर शेयर किया है तो वह उस लिंक को क्लिक करने वाला व्यक्ति आपके यू ट्यूब चैनल पर आ जायेगा।
Links
अगर अपने दर्शको को अपने चैनल से किसी और वेबसाइट पर ले जाना चाहते है तो लिंक्स विकल्प के जरिये उन्हें मार्गदर्शन कर सकते है। जैसे की अगर आप अपने चैनल से दर्शको को अपनी वेबसाइट पर ले जाना चाहते है तो लिंक्स विकल्प के जरिये अपनी वेबसाइट का लिंक जोड़ कर आने वाले दर्शको को वेबसाइट पर ले जा सकते है।
Contact info - अगर किसी दर्शक को आपसे संपर्क करने की जरुरत हो तो आप अपने ईमेल आयडी शेयर करके एक दूसरे से संपर्क कर सकते है। इसके लिए आपको यहाँ अपना ईमेल आयडी जोड़ना होता है।
अब हम वापस आते है डैशबोर्ड होम पेज पर और देखते है डैशबोर्ड के दाई तरफ के विकल्पों को जो आपको बाई तरफ दिखाई देंगे ।
Channel content
चैनल कंटेंट विकल्प के साथ आप उन सभी वीडियोस को एकसाथ देख सकते है जिन्हे आपने चैनल पर अपलोड किये है। इतना ही नहीं अगर आपको किसी वीडियो का टाइटल या डिस्क्रिप्शन एकबार और बदलना है तो आप इस विकल्प के जरिये कर सकते है। इसी के साथ अगर आपको अपने वीडियो की थंबनेल इमेज रखनी है तो इसके लिए भी यहाँ प्रावधान किया गया है। ये सारी चीजे आप चैनल कंटेंट विंडो के अपलोड सेक्शन में कर सकते है।
अपलोड ऑप्शन के बगल में ही Live सेक्शन है जहा से आप अपने लाइव चल रहे वीडियोस को देख सकते है। इसी के साथ आप अगर कोई लाइव वीडियो करना चाहते है तो लाइव विकल्प को इस्तेमाल कर शुरू कर सकते है।
Channel playlists
अपने सारे वीडियोस की बनायीं गयी सूचियों को देखने हेतु इस विकल्प का इस्तेमाल आप कर सकते है
Channel Analytics
यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण विकल्प है। ऐसा समझिये की इसके इस्तमाल से आप अपने चैनल के भुत और वर्तमान के बारे में जान सकते है और भविष्य के बारे में अंदाजा लगा सकते है। चैनल एनालिटिक्स के इस्तेमाल से आप अपने चैनल का सटीक विश्लेषण कर उसे सही दिशा देने में सक्षम हो सकते है। कम शब्दों में अगर इसे समझे तो आप इसके जरिये कुछ बातो का जैसे की कितने लोगो ने आपका वीडियोस देखा , कितनी देर तक देखा , कितने सब्सक्राइबर्स हुए और और ऐसी कई साड़ी जरुरी बाते जान सकते है। चैनल को सही दिशा देने के लिए जरुरी है की इसका इस्तेमाल आप ज्यादा से ज्यादा करे।
Channel comments
चैनल कमेंट सेक्शन में आप उन सारी कमैंट्स को देख सकते है और उन्हें रिप्लाई दे सकते है जो आपको आपके वीडियोस पर दर्शको द्वारा प्राप्त हुई है। इसके साथ ही यहाँ आप ये तय कर सकते है की कौनसी कमेंट को रखना है या फिर निकल देना है।
Channel subtitles
सबटायटल वो होते है जो किसी वीडियोस के तल पर अलग भाषा में दिखाई देते है। जैसे अगर कोई हिंदी वीडियो है तो वीडियो के हिंदी भाग का अंग्रेजी अनुवाद कर उसे वीडियो के तल पर शब्दों में दिखा सकते है। इस विकल्प के जरिये आप अपने वीडियोस के subtitle का प्रबंधन कर सकते है।
Channel copyright
चैनल कॉपीराइट आपको अपने मेहनत से बनाये वीडियोस को चोरी होने से बचता है। अगर कोई आपका वीडियोस डाउनलोड कर उसके चैनल पर अपने नाम से दिखा रहा है तो इसके खिलाफ आप कॉपीराइट स्ट्राइक कर सकते है। इसके बाद यू ट्यूब पुरे मामले की जाँच कर वीडियोस के असली मालिक को उसका हक़ दिलाने में मदद करता है। इसीलिए चैनल कॉपीराइट का होना काफी फायदेमंद साबित होता है।
Channel monetization
यू ट्यूब से अगर पैसे कमाने है तो monetization एक जरुरी विकल्प है। इसके जरिये आप अपने चैनल पर विज्ञापन दिखा कर पैसे कमा सकते है। monetization विकल्प के जरिये आप अपने चैनल को एक तरह से विज्ञापन हेतु किरये पर जगह देते है। ये विज्ञापन वीडियोस के शुरुवात में या फिर वीडिओज़ के दौरान दिखाई देते है। इसके लिए आपको यू ट्यूब को आवेदन करना पड़ता है जो की आप इसी monetization सेक्शन में कर सकते है।
Audio library
अगर आप अपने वीडियोस में किसी प्रकार का ख़ास संगीत या आवाज जोड़ना चाहते है तो यू ट्यूब आपको सेवा ये फ्री में प्रदान करता है। ऑडियो लाइब्रेरी के जरिये आपको काफी सारे साउंड ट्रैक्स फ्री में मिल जाते है जिन्हे आप अपने वीडियोस में जोड़ सकते है।
तो दोस्तों ये थे कुछ जरुरी विकल्प जो की आपको अपने चैनल प्रबंधन में काफी मददगार साबित होते है। आशा है की आपको ये जानकारी काफी उपयोगी साबित होगी। आपसे निवेदन है की अगर आपको कोई जानकारी या सुझाव देने है तो निचे कमेंट बॉक्स में जरूर कमेंट करे। धन्यवाद।
No comments: